InternationalFeatured
तुर्किये में धरती कांप उठी, भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.2 मापी गई
यह भूकंप जमीन के सतह से 10 किलो मीटर की गहराई पर आया था

turkey earthquake : तुर्किये में अचानक धरती कांप उठी। आज (23 अप्रैल 20250 दोपहर 3:19 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 मापी गई। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोग अपने घरों से बाहर निकलने लगे। कुछ लोग अपने दफ्तर में थे, वो लोग भी बाहर निकल आए।
यह भूकंप जमीन के सतह से 10 किलो मीटर की गहराई पर आया था। इसका केंद्र इंस्ताबुल से करीब 40 किमी दूर दक्षिण पश्चिम में मरमरा सागर में स्थित था।
तुर्किये में आए भूकंप का असर पड़ोसी देशों में भी महसूस किया गया। इसका असर बुल्गारिया, ग्रीस और रोमानिया जैसे पड़ोसी देशों में भी महसूस किया गया। भूकंप के झटके लगते ही लोग दहशत में आ गए। चारो तरफ अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। इस भूकंप से कितना नुकसान हुआ, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।