ChhattisgarhFeatured

विवादों में घिरे कोरबा जिला पंचायत CEO दिनेश कुमार नाग की विदाई, रायपुर मुख्यालय भेजे गए

छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन लिमिटेड, मुख्यालय रायपुर में महाप्रबंधक के पद पर पदस्थ किया गया है

कोरबा (Korba), 8 जुलाई। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के 19 अधिकारियों का तबादला करते हुए नई पदस्थापनाएं की हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह तबादले तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। इसी सूची में कोरबा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) दिनेश कुमार नाग का भी नाम शामिल है।

आदेश के मुताबिक, दिनेश कुमार नाग को छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन लिमिटेड, मुख्यालय रायपुर में महाप्रबंधक के पद पर पदस्थ किया गया है।

कोरबा में अपने कार्यकाल के दौरान दिनेश कुमार नाग कई बार विवादों में रहे। उनकी कार्यशैली को लेकर जिला पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने खुलकर नाराजगी जताई थी। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह सहित कई सदस्यों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जिला पंचायत परिसर में धरना-प्रदर्शन भी किया था। जनप्रतिनिधियों का आरोप था कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रशासनिक कार्यों में पर्याप्त समन्वय नहीं रखते और उनकी कार्यशैली से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

स्थानीय स्तर पर आम नागरिकों के बीच भी उनकी कार्यशैली को लेकर समय-समय पर असंतोष की चर्चाएं सामने आती रही हैं। वहीं, उनके कार्यकाल के दौरान विभिन्न मामलों में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए गए थे। हालांकि, इन आरोपों पर किसी सक्षम न्यायालय या जांच एजेंसी द्वारा अंतिम निर्णय सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आया है।

राज्य सरकार के इस तबादले को प्रशासनिक फेरबदल के साथ-साथ कोरबा में लंबे समय से चल रहे विवादों के संदर्भ में भी देखा जा रहा है। 2020 बैज के आईएएस प्रतीक जैन को जिला पंचायत, कोरबा का सीईओ बनाया गया है। प्रतीक जैन जिला पंचायत, बस्तर मे सीईओ हैं।

Related Articles

Back to top button