State NewsFeatured
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के OSD होंगे डॉ सुभाष सिंह राज, इन्हें भी किया गया पदस्थ
निज सचिव के रूप में दीपक अंधारे को पदस्थ किया गया है

रायपुर, 19 दिसम्बर। छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chief Minister Vishnu deo Sai) के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) के रूप में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डॉ सुभाष सिंह राज को पदस्थ किया गया है।
इसी तरह मुख्यमंत्री की निजी स्थापना में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में उमेश अग्रवाल और रविकांत मिश्रा तथा निज सचिव के रूप में दीपक अंधारे को पदस्थ किया गया है। समस्त आदेश पृथक- पृथक जारी किए गए हैं।
2006 बैच के आईएएस पी दयानंद को मुख्यमंत्री क ासचिव नियुक्त किया गया है। दयानंद सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।