Assembly Election 2026
अरुणाचल प्रदेश में भाजपा बहुमत की ओर, सिक्किम में क्रांतिकारी मोर्चा की बनेगी सरकार

नई दिल्ली, 02 जून। अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) और सिक्किम (Sikkim) में विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है।
अरुणाचल प्रदेश में भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में पहले ही 10 सीटें निर्विरोध जीत ली हैं। मतगणना में भाजपा 33 सीटों पर पर आगे चल रही है। नेशनल पीपुल्स पार्टी 6 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 4 एवं पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल 3 सीटों पर आगे चल रही है। निर्दलीय 2 सीटों पर आगे हैं।
सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) 24 सीटों पर आगे चल रही है। सिक्किम विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 17 सीटों का है।


