2016 के बाद दूसरी बार भाजपा ने केरल में कमल खिलाया, तीन दिग्गज नेताओं को मिली जीत
बीजेपी के केरल ईकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर नेमोम से विजयी हुए हैं

भारतीय जनता पार्टी (BJP) को केरल (Keralam) के मोर्चे पर भी गुड न्यूज मिली है। पार्टी ने 2016 के बाद दूसरी बार राज्य में कमल खिलाया है। बीजेपी के केरल ईकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर नेमोम से विजयी हुए हैं।
इसे भी पढ़ें: एक्टर विजय तमिलनाडु की राजनीति में ‘जननायक’ बनकर उभरे, एमजीआर की ‘मास अपील’ वाला फॉर्मूला आया काम
इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता वी. मुरलीधन ने कझाकूटम से जीत हासिल की है। इसके अलावा पार्टी के नेता बीपी गोपालाकुमार चथन्नूर से जीते हैं।
केरल विधानसभा चुनावों के लिए 9 अप्रैल को एक चरण में सभी 140 सीटों पर वोट डाले गए थे। केरल में बीजेपी ने प्रवेश के लिए काफी ताकत लगाई थी।
इसे भी पढ़ें: ‘दीदी का खेला’ पड़ गया उलटा, बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव, ‘एम फैक्टर’ ने भाजपा को दिलाई बढ़त
केरल विधानसभा चुनाव के नतीजों में सत्तारूढ़ एलडीएफ की हार और कांग्रेस के अगुवाई वाले यूडीएफ की सत्ता में वापसी हुई है, लेकिन बीजेपी ने भी तीन दिग्गज नेताओं की जीत के साथ विधानसभा में एंट्री ली है।



