Politics
अशोक गहलोत ने कहा- एग्जिट पोल चाहे कुछ भी कहें, राजस्थान में सरकार कांग्रेस की बन रही
पहला कारण यह है कि सरकार के खिलाफ कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है।

Rajasthan Assembly Elections : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि एग्जिट पोल चाहे कुछ भी कहें, राजस्थान में सरकार कांग्रेस की बन रही है। भाजपा 5 राज्यों में से किसी में भी नहीं जीत रही। इस बार राजस्थान सरकार दोहराएगी, इसके 3 कारण हैं।
पहला कारण यह है कि सरकार के खिलाफ कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है। दूसरा- मुख्यमंत्री के बारे में सबकी एक ही राय है। भाजपा के वोटर भी यही कहेंगे कि मुख्यमंत्री ने काम करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। तीसरा है- प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, भाजपा के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों की भाषा, वो भाषा किसी को पसंद नहीं आ रही थी।