Education

कोरबा : वर्ल्ड थिंकिंग डे पर जिला स्तरीय अवार्ड्स की हुई शुरुआत

बेस्ट लीडर्स एवं बेस्ट कब- स्काउट- गाइड- रोवर- रेंजर को मिला पुरस्कार

कोरबा। स्काउटिंग जैसे रचनात्मक कार्यों के प्रति और अधिक रूचि पैदा करने के उद्देश्य जिला स्तरीय व्यक्तिगत पुरस्कारों की शुरुआत की गई है। वर्ल्ड थिंकिंग डे (World Thinking Day) के 100वें वर्ष पर आयोजित सामारोह में यह अवार्ड प्रदान किए गए।

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला कोरबा द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025- 26 में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन करने वाले स्काउट एवं गाइड सेक्शन के छह बेस्ट लीडर्स का चयन किया गया।

स्काउट सेक्शन में बेस्ट लीडर अवार्ड कब मास्टर नोहर प्रसाद चन्द्रा, स्काउट मास्टर प्रीतमलाल राजवाड़े, रोवर लीडर जगन्नाथ सिंह नेताम को प्रदान किया गया।

गाइड सेक्शन में बेस्ट लीडर अवार्ड फ्लॉक लीडर नमिता कड़वे, गाइड केप्टिन पूर्णिमा भट्टाचार्य, रेंजर लीडर राधिका विश्वकर्मा को प्रदान किया गया।

बेस्ट कब का अवार्ड आरुष कंवर, प्राथमिक शाला, भटगांव को दिया गया। इसी तरह बेस्ट स्काउट केशव प्रसाद यादव, शासकीय उमावि, दादर गिधौरी, बेस्ट रोवर का अवार्ड चन्द्रमोहन खूंटे, बालगंगाधर तिलक ओपन रोवर क्रू को प्रदान किया गया।

बेस्ट बुलबुल जानवी, प्राथमिक शाला, कचांदी, बेस्ट गाइड का पुरस्कार अंकिता लहरे, शासकीय उमावि, कोरबी धतूरा तथ बेस्ट रेंजर का अवार्ड पलक पटेल, रानी लक्ष्मीबाई ओपन रेंजर टीम को प्रदान किया गया।

उक्त अवार्डस वर्ल्ड थिंकिंग डे के 100वें वर्ष पर आयोजित सामारोह के दौरान अतिथियों के हाथों प्रदान किए गए। अवार्ड के तौर पर प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह दिया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला आयुक्त (स्काउट) उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता जिला मुख्य आयुक्त मोहम्मद सादिक शेख ने की।

जिला मुख्यालय आयुक्त बीएस पैकरा, प्राचार्य द्वय विनीता दास, अनिता ओहरी, सनराइज स्कूल के डायरेक्टर सुभाशीष भट्टाचार्य, जिला सचिव भरत सिंह वर्मा, जिला संयुक्त सचिव रेखारानी लाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह का संयोजन डीओसी द्वय डीगम्बर सिंह कौशिक, उत्तरा मानिकपुरी ने किया। यह अवार्ड प्रत्येक वर्ष वर्ल्ड थिंकिंग डे के अवसर पर प्रदान किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button