Assembly Election 2026

निगम कोरबा मेयर चुनाव : भाजपा ने संजू देवी पर लगाया दांव, क्या कांग्रेस उषा तिवारी को उतारेगी?

नगर निकाय चुनाव के लिए महज 15 दिनों का वक्त रह गया है

Corporation Korba Mayor Election : कोरबा, 26 जनवरी। नगर निकाय चुनाव के लिए महज 15 दिनों का वक्त रह गया है। भाजपा ने नगर पालिक निगम, कोरबा के वार्डों के पार्षद पद और महापौर के उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। अब कांग्रेस के ऐलान का इंतजार है। माना जा रहा है कि कांग्रेस उषा तिवारी को मेयर का प्रत्याशी बना सकती है।

रविवार को गणतंत्र दिवस के दिन भाजपा ने कोरबा सहित 10 नगर पालिक निगम के महापौर पद के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। कोरबा से पूर्व पार्षद संजू देवी राजपूत का महापौर उम्मीदवार बनाया है।

अब कांग्रेस के महापौर पद तथा वार्ड पार्षद पद के उम्मीदवारों की सूची का इंतजार है। नामों का ऐलान होते की भाजपा के प्रत्याशी प्रचार प्रसार में जुट गए हैं। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों की मानें तो कोरबा के मेयर पद के उम्मीदवार के लिए वरिष्ठ नेता उषा तिवारी के नाम पर पार्टी में सहमति बन गई है। उषा तिवारी ने 2024 में नगर पालिक निगम, कोरबा का महापौर पद का चुनाव बतौर निर्दलीय उम्मीदवार लड़ा था। कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने बगावत की थी। बाद उनकी कांग्रेस में वापसी हो गई थी।

कांग्रेस से रेणु अग्रवाल के भी चुनाव लड़ने की चर्चा है। हालांकि उन्हांने एक दिन पूर्व एक बयान जारी कर इससे इनकार किया है। कांग्रेस से मेयर पद के टिकट के दावेदारों में अर्चना उपाध्याय, सपना चौहान भी हैं।

बहरहाल कांग्रेस में अभी उम्मीदवारों के नामों को लेकर मंथन ही चल रहा है। कांग्रेस ने यदि उषा तिवारी को अपना उम्मीदवार बनाया तो मुकाबले की अच्छी स्थिति बनेगी।

Related Articles

Back to top button