Assembly Election 2026

अरुणाचल में भाजपा को 60 में 46 सीटें और सिक्किम में SKM की 32 में 31 पर जीत

नई दिल्ली, 02 जून। अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) और सिक्किम (Sikkim) में विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती काम पूरा हो गया है।

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 46 सीटों पर जीत हासिल की है। पार्टी ने पहले ही 10 सीटें निर्विरोध जीत ली थीं। नेशनल पीपुल्स पार्टी को सीटों पर जीत मिली है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 3 सीटें जीती हैं। एवं पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल 2 और कांग्रेस को एक सीट पर विजय मिली है। निर्दलीयों ने 3 सीटों पर कब्जा जमाया है। 2019 में भी भाजपा ने 42 सीटें जीतकर राज्य में सरकार बनाई थी। अरुणाचल प्रदेश में भाजपा ने सभी 60 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। कांग्रेस ने केवल 19 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

इधर, सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा 32 में 31 सीटें जीतकर फिर से सरकार बनाने जा रहा है। सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट ने एक सीट जीती है। सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने 2019 के चुनाव मं 17 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी।

Related Articles

Back to top button