ChhattisgarhFeatured

जशपुर विमान क्रैश की खबर निकली अफवाह, राज्य सरकार ने कहा- ऐसी कोई घटना नहीं हुई

कलेक्टर रोहित व्यास कहा कि ओडिशा, झारखंड या प्रदेश से किसी एयरक्राफ्ट के गायब होने की खबर नहीं है

plane crashed : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के नारायणपुर-चारभाठी इलाके में एयर एम्बुलेंस (एयरक्राफ्ट) क्रैश होने की खबर अफवाह निकली है। आरा पहाड़ से आग की लपटें उठ रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके के लिए रवाना हुई। हालांकि, मौके पर ऐसा कुछ नहीं था।

एयरक्राफ्ट क्रैश होने की खबर को लेकर राज्य सरकार ने बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है कि कुछ न्यूज चैनलों और वेब पोर्टल में जशपुर जिले के नारायणपुर की पहाड़ियों में प्लेन के क्रैश होने की खबरें प्रसारित की गई है। इस तरह की दुर्घटना की कोई सूचना नहीं है।

कलेक्टर रोहित व्यास कहा कि ओडिशा, झारखंड या प्रदेश से किसी एयरक्राफ्ट के गायब होने की खबर नहीं है। प्रारंभिक जांच में हादसे की पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन अन्य सूचनाएं भी एकत्र कर रहा है। प्रशासन के अनुसार जंगल में कुछ लोगों द्वारा लगाई गई आग से उठे धुएं को देखकर ही यह अफवाह फैली कि कोई विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

Related Articles

Back to top button