
रायपुर, 19 अप्रेल। शनिवार को छत्तीसगढ़ ( Chhattisgarh) सरकार ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। प्रदेश के कई कलेक्टर्स, कई सेक्रेटरी, आयुक्तों के प्रभार में फेरबदल किया गया है। जनक प्रसाद पाठक, आयुक्त, उच्च शिक्षा को विशेष सचिव, वन विभाग बनाया गया है। टोपेश्वर वर्मा, सदस्य, राजस्व मंडल, अतिरिक्त प्रभार अध्यक्ष, राजस्व मंडल, बिलासपुर को अध्यक्ष, राजस्व मंडल, बिलासपुर के पद पर भेजा गया है। जांजगीर-चांपा, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, गरियाबंद, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मुंगेली के कलेक्टर बदले गए हैं। देखें सूची :