Assembly Election 2026Featured

लोकसभा चुनाव : कांग्रेस ने राहुल गांधी को रायबरेली सीट पर उतारा, अमेठी से किशोरी लाल को बनाया उम्मीदवार

नई दिल्ली, 03 मई। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने लोकसभा चुनाव, 2024 के लिए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को उत्तर प्रदेश के रायबरेली से और किशोरी लाल शर्मा को अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार घोषित किया गया है। किशोरी लाल शर्मा सोनिया गांधी के करीबी हैं।

रायबरेली से सोनिया गांधी चुनाव लड़ते आई हैं। पहले राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने की चर्चा थी। रायबरेली ये प्रियंका गांधी का नाम चल रहा था।

राहुल गांधी दोपहर 12.30 बजे नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा ने रायबरेली से योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को टिकट दिया है। जबकि अमेठी से केन्द्रय मंत्री स्मृति ईरानी चुनाव लड़ रही हैं।

Related Articles

Back to top button