PoliticsFeatured

Korba : पाली हत्याकांड ने मनोज शर्मा से भाजपा जिलाध्यक्ष की कुर्सी छिनी, गोपाल मोदी बनाए गए नए अध्यक्ष

भाजपा के प्रदेश कार्यालय द्वारा नई नियुक्ति का पत्र जारी किया गया

korba bjp : कोरबा, 26 अप्रेल। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चार माह के भीतर ही अपना जिलाध्यक्ष बदल दिया है। मनोज शर्मा के स्थान पर गोपाल मोदी को कोरबा के नए जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 26 अप्रेल को भाजपा के प्रदेश कार्यालय द्वारा नई नियुक्ति का पत्र जारी किया गया।

गोपाल मोदी भी भाजपा जिलाध्यक्ष बनने की दौड़ में थे। बाजी दीपका क्षेत्र के नेता मनोज शर्मा मार लग गए थे। जनवरी के पहले सप्ताह में पार्टी ने मनोज शर्मा को कोरबा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया था।

क्यों हटाए गए मनोज शर्मा

नियुक्ति के चार माह के भीतर ही मनोज शर्मा को जिलाध्यक्ष पद से हटाए जाने के पीछे पाली हत्याकांड का मामला रहा है। पाली में पिछले माह में एसईसीएल की सरायपाली खदान क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर एक ट्रांसपोर्टर को मौत के घाट उतार दिया गया था। पुलिस ने इस हत्याकांड में 16 लोगों का नामजद आरोपी बनाया। इसमें भाजपा के मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर सहित अन्य नेता भी सम्मिलित थे। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय भावनानी को भी बाद मेंं नामजद किया गया। बताया गया है कि हत्याकांड के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा मामले को रफा-दफा करने पुलिस पर दबाव बना रहे थे। पता चला है कि मनोज शर्मा भी कोयले के धंधे से जुड़े हुए हैं। भाजपा हाईकमान को इसकी जानकारी मिली थी। दरअसल हत्याकांड में भाजपा के पदाधिकारियों का नाम आने के कारण पार्टी की किरकिरी हुई थी। बताया जा रहा है कि हत्याकांड के बाद से ही मनोज शर्मा को जिलाध्यक्ष के पद से हटाए जाने की चर्चा शुरू हो गई थी। दूसरा कारण यह भी बताया जा रहा है कि जिला स्तर पर पार्टी को संभाल नहीं पा रहे थे। समन्वय की कमी देखने को मिल रही थी।

Related Articles

Back to top button