EducationChhattisgarh

Korba : शासकीय हाईस्कूल स्याहीमुड़ी ने दिया 100% रिजल्ट, थर्ड डिवीजन कोई नहीं

प्रथम श्रेणी से 20 तथा द्वितीय श्रेणी में 18 छात्र उतीर्ण हुए हैं

कोरबा, 29 अप्रेल। बुधवार को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी हुआ। कोरबा निगम के जेलगांव क्षेत्र में स्थित हाईस्कूल, स्याहीमुड़ी का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।

शासकीय हाईस्कूल, स्याहीमुड़ी (Government High School Syahimudi) से 10वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 38 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे। सभी 38 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। यानी परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत आया है। प्रथम श्रेणी से 20 तथा द्वितीय श्रेणी में 18 छात्र उतीर्ण हुए हैं। किसी भी विद्यालय के लिए यह मायने रखता है कि उसके शत प्रतशित छात्र परीक्षा में सफलता प्राप्त करें। शासकीय हाईस्कूल, स्याहीमुड़ी की प्राचार्य डा. फरहाना अली के नेतृत्व में यह संभव हो सका है।

शासकीय हाईस्कूल, स्याहीमुड़ी अध्यापन कार्य में अव्वल है ही, यह विद्यालय अन्य गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए जाना जाता है। विज्ञान, प्रकृति एवं पर्यावरण, स्काउट गाइड, सांस्कृतिक सहित अन्य कार्यक्रमों में इस विद्यालय के छात्रों की नियमित और सक्रिय भागीदारी होती है। प्राचार्य डा. फरहाना अली कहती हैं, छात्रों का समावेशी विकास बेहद जरूरी है।

Related Articles

Back to top button