State NewsFeatured
कोरबा क्राइम रिपोर्ट : राज्य में डकैती में नम्बर एक पर, हर माह हो रहे 15 रेप
कोरबा जिला क्राइम के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य के टॉप 5 जिलों में सम्मिलित है

Korba Crime Report : कोरबा, 27 फरवरी। कोरबा जिला क्राइम के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य के टॉप 5 जिलों में सम्मिलित है। डकैती जैसे संगीन अपराध में तो कोरबा पहले नम्बर पर बना हुआ है।
इसे भी पढ़ें :
छत्तीसगढ़ विधानसभा में जनवरी 2024 से जनवरी 2025 तक जिलावार हत्या, लूट, अपहरण/व्यपहरण, चोरी, डकैती और बलात्कार के आंकड़ों की जानकारी प्रस्तुत की गई है।
13 माह में हुए इन अपराधों के मामले में कोरबा टॉप 5 जिलों में सम्मिलित है। डकैती के मामले में कोरबा पहले नम्बर पर है। बलात्कार के प्रकरणों में तीसरा स्थान है। जबकि लूट, अपहरण/ व्यपहरण और चोरी के की वारदातों के मामलों में कोरबा चौथे नम्बर पर है। हत्या के प्रकरणों में कोरबा का नम्बर नौवां है।
जनवरी 2024 से जनवरी 2025 तक अपराधवार दर्ज प्रकरण संख्या :
- हत्या : 55 (2024- 50, जनवरी 2025- 5)
- लूट : 33 (2024- 31, जनवरी 2025- 2)
- अपहरण/ व्यपहरण : 217 (2024- 201, जनवरी 2025- 16)
- चोरी : 522 (2024- 475, जनवरी 2025- 47)
- डकैती : 9 (2024- 8, जनवरी 2025- 1)
- बलात्कार : 202 (2024- 192, जनवरी 2025- 10)



