Featured

कोरबा : कांग्रेस के बाद भाजपा ने नामांकन रैली निकाल किया शक्ति प्रदर्शन

रैली बड़ी संख्या में भाजपाई जुटे। लखनलाल देवांगन ने नाम निर्देशन पत्र का एक और सेट जमा किया।

कोरबा, 27 अक्टूबर। कांग्रेस के बाद भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन किया। शुक्रवार को भाजपा ने घण्टाघर से कोसाबाड़ा तक नामांकन रैली निकाली। रैली में प्रमुख रूप से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जमशेदपुर सांसद अर्जुन मंुडा शामिल हुए।

इस रैली में कोरबा सीट से पार्टी के प्रत्याशी लखनलाल देवांगन, रामपुर से ननकीराम कंवर, कटघोरा से प्रेमचंद पटेल, पाली तानाखार से रामदयाल उइके सम्मिलित हुए। रैली बड़ी संख्या में भाजपाई जुटे। लखनलाल देवांगन ने नाम निर्देशन पत्र का एक और सेट जमा किया।

 

Related Articles

Back to top button