Assembly Election 2026Featured

नई दिल्ली में ’इंडिया’ गठबंधन की महारैली 31 मार्च को, उद्धव ठाकरे भी शामिल होंगे

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और विपक्षी नेताओं के खिलाफ जांच एजेंसियों के ‘‘दुरुपयोग’’ के विरोध में विपक्ष के दलों का ’इंडिया’ गठबंधन (‘India’ alliance) 31 मार्च को दिल्ली में महारैली का आयोजन करेगा।

आम आदमी पार्टी (AAP) महारैली की तैयारी में जुटी है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जनसमर्थन जुटाने के लिए घर- घर जा रहे हैं। इस महारैली में शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे भी शामिल होंगे।

आम आदमी पार्टी को रविवार 31 मार्च को रामलीला मैदान में रैली करने की इजाजत मिल गई है। पार्टी को दिल्ली पुलिस ने इजाजत दे दी है। इस रैली का स्लोगन ’तानाशाही हटाओ लोकतंत्र बचाओ’ होगा। इसमें इंडिया गठबंधन के सभी दल शामिल होंगे. इसमें इंडिया गठबंधन का ही बैनर लगेगा।

Related Articles

Back to top button