National News
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की हालत गंभीर, एम्स में भर्ती कराया गया

नई दिल्ली, 26 दिसम्बर। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Former Prime Minister Manmohan Singh) की तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार शाम उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया।
सूत्रों ने बताया कि 92 वर्षीय सिंह की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि सिंह को अस्पताल के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया है। प्रियंका गांधी भी एम्स पहुंची हैं। अस्पताल के बारह सुरक्षा बढ़ा दी गई है।