StateFeatured

मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर आ रहीं है कोरबा, पाली महोत्सव में सुरों की छठा बिखेरेंगी

मैथिली अपने भजन और लोकगीतों से दिल जीत लेती हैं

कोरबा, 21 फरवरी। मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर (Maithili Thakur) का 26 फरवरी को छतीसगढ़ के कोरबा जिले में आगमन हो रहा है। वे पाली महोत्सव (Pali Mahotsav) के शुभारंभ अवसर पर अपने सुरों की छठा बिखेरेंगी। अपनी सुरीली आवाज के लिए मशहूर मैथिली अपने भजन और लोकगीतों से दिल जीत लेती हैं।

कोरबा जिला प्रशासन द्वारा पाली महोत्सव 2025 के लिए तैयारियां पूरी कर जा रही है। महाशिवरात्रि के अवसर पर 26 फरवरी को महोत्सव का शुभारंभ शाम 7 बजे से पाली महोत्सव मैदान ग्राम पंचायत केराझरिया में किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वाणिज्य श्रम व उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन शामिल होंगे। महोत्सव की अध्यक्षता सांसद कोरबा ज्योत्सना दास महंत करेंगी।

26 फरवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम में शाम 6ः30 बजे से श्री सुनील सोनी प्रस्तुति देंगे। रात्रि 08 बजे से मैथिली ठाकुर अपनी सुरों की छठा बिखेरेंगी। साथ ही छाऊ नृत्य मयूरभेज एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। अगले दिन 27 फरवरी को शाम 06ः30 बजे से छत्तीसगढ़ी गायक दिलीप षड़ंगी अपनी प्रस्तुति देंगे। रात्रि 08 बजे बॉलीवुड सिंगर शान अपने मशहूर गीतों की प्रस्तुति देंगी। इसके साथ ही कत्थक नृत्य एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।

पाली महोत्सव के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा 26 फरवरी को साइकिल रेस व 27 फरवरी को वीडियोग्राफी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है। 27 फरवरी को पाली महोत्सव 2025 का समापन समारोह भी आयोजित होगा।

Related Articles

Back to top button