State NewsFeatured

पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहा, 6 की मौत, 25-30 पर्यटकों के बहने की आशंका

Indrayani river : महाराष्ट्र में रविवार को पुणे जिले में इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढह गया है। 25-30 पर्यटकों के बहने की आशंका है। इनमें कई छोटे बच्चे भी है।

स्थानीय विधायक सुनील शेलके ने बताया कि अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। जिनके शव भी बरामद कर लिए गए हैं।

यह हादसा मावल स्थित पर्यटन स्थल कुंडमाला में हुआ। इस इलाके में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। इससे इंद्रायणी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इसके बाद भारी संख्या में लोग नदी के किनारे जमा हुए थे। लोगों कहना है कि इंद्रायणी नदी पर बना यह पुल काफी पुराना है।

source : bhaskar

Related Articles

Back to top button