Assembly Election 2026Featured

बंगाल विधानसभाग चुनाव : भाजपा ने जारी की पहली लिस्ट, सुवेंदु अधिकारी को ममता की दोनों सीटों से उतारा

सुवेंदु अधिकारी ने 2021 विधानसभा चुनाव में ममता को नंदीग्राम सीट से हराया था

Bengal Assembly Elections : भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 144 उम्मीदवारों के नाम हैं। पार्टी ने सुवेंदु अधिकारी को नंदीग्राम और भबानीपुर, दोनों जगहों से टिकट दिया है।

दोनों सीटें बंगाल की राजनीति की दो सबसे चर्चित सीटें हैं, जहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलती रही है।

सुवेंदु अधिकारी ने 2021 विधानसभा चुनाव में ममता को नंदीग्राम सीट से हराया था। नंदीग्राम में हार के बाद ममता बनर्जी ने भवानीपुर से उपचुनाव जीतकर मुख्यमंत्री पद बरकरार रखा। वहीं भबानीपुर सीट टीएमसी का मजबूत गढ़ मानी जाती है।

 

Related Articles

Back to top button