Assembly Election 2026Featured

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को मिली हार, भाजपा के सुवेंदु अधिकारी ने दूसरी बार किया पराजित

नंदीग्राम से भी भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी को जीत मिली है

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) को हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी की ममता को भबानीपुर सीट से 15,105 मतों के अंतर से पराजित किया है।

इसके पहले 2021 के चुनाव में सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट से हराया था। सुवेंदु अधिकारी ने 2026 का चुनाव भबानीपुर के अलावा नंदीग्राम से भी चुनाव लड़ा था।

नंदीग्राम से भी भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी को जीत मिली है। इस सीट से उन्होंने टीएमसी उम्मदवार को 9665 वोटों के अंतर से हराया है।

सुवेंदु अधिकारी भाजपा से मुख्यमंत्री के सबसे बड़ै दावेदार हैं। भाजपा पहली बार पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने जा रही है। पार्टी ने 184 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और रात 10 बजे की स्थिति मेें 23 सीटों पर आगे है।

Related Articles

Back to top button