ChhattisgarhFeatured

छत्तीसगढ़ जशपुर में एक प्राइवेट विमान पहाड़ से टकराकर हुआ क्रैश

इस हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत की आशंका जताई जा रही है

plane crashed : छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर से एक विमान एअर एम्बुलेंस हादसे की खबर सामने आ रही है। नारायणपुर क्षेत्र में एक प्राइवेट विमान आरा पहाड़ से टकराकर क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। एसएसपी लाल उमेद सिंह भी घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पहाड़ से उठती आग की लपटें दिखाई दे रही हैं, जो दुर्घटना की भयावहता को दर्शाती हैं।

हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विमान में पायलट और को-पायलट के अलावा कोई अन्य यात्री सवार था या नहीं। फिलहाल राहत और बचाव कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है और प्रशासन पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगा है।

Related Articles

Back to top button