EducationFeatured

रोवर रेंजर जम्बूरी : कोरबा का चिमनीनुमा गेट रहा आर्कषण का केन्द्र

जिले से सीनियर स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स एवं लीडर्स ने की भागीदारी

कोरबा। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जम्बूरी (Rover Ranger Jamboree) में कोरबा के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी छाप छोड़ी। कोरबा कंटिजेंट का चिमनीनुमा जिला गेट आर्कषण का केन्द्र रहा।

जिला बालोद के दुधली में 9 से 13 जनवरी, 2026 तक छत्तीसगढ़ की मेजबानी में प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जम्बूरी का आयोजन हुआ। इसमें स्काउटिंग के 36 राज्यों से लगभग 15 हजार की संख्या में सीनियर स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स, लीडर्स सहित राज्य एवं राष्ट्रीय मुख्यालय के पदाधिकारियों तथा स्टॉफ ने भागीदारी की। पड़ोसी देश श्रीलंका के रोवर्स, रेंजर्स सम्मिलित हुए।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव सहित अन्य गणमान्यजनों ने अतिथि के तौर पर उपस्थिति दी और युवाओं का मार्गदर्शन किया।

युवा शक्ति से राष्ट्र निर्माण थीम को लेकर आयोजित हुई जम्बूरी में सांस्कृतिक आदान प्रदान के कार्यक्रमों और एथनिक फैशन शो- ट्रायबल कार्निवाल ने लोगों का दिल जीत लिया। यूथ पार्लियामेंट में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह शामिल हुए। रोवर्स, रेंजर्स ने संसद सदस्य की भूमिका निभाई। प्रदर्शनी के माध्यम से कला- संस्कृति का प्रदर्शन किया गया। कैम्प क्राफ्ट, गेट, बैंड डिस्प्ले, कैम्प फायर, मार्च पास्ट, लोक नृत्य, चलित झांकी, एडवेंचर, फूड प्लाजा, कम्यूनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट, फन गेम्स आदि गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं में भागीदारी की गई।

कोरबा जिले से दो सौ से अधिक संख्या में सीनियर स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स एवं लीडर्स ने जम्बूरी में भागीदारी की। कोरबा कंटिजेंट के रोवर सेक्शन द्वारा चिमनीनुमा गेट का निर्माण किया गया था। चिमनी से बकायदा धुंआ निकलता था और रात में लाइट्स भी जलती थी। इसका उद्देश्य कोरबा की बिजली उत्पादन क्षमता को दर्शाना था। रेंजर सेक्शन ने वन्य प्राणी पर आधारित गेट का निर्माण किया। कैम्प क्राफ्ट के जरिए स्काउटिंग स्किल्ड तथा जिले की गतिविधियों को दर्शाया गया।

कोरबा जिला दल का नेतृत्व जिला प्रभारी के रूप में प्रीतमलाल राजवाड़े, आशालता कौशिक एवं सहायक जिला प्रभारी के तौर पर राजीव कुमार साहू, शशिकला सोनी ने किया।

Related Articles

Back to top button