Air India plane crash : 241 लोगों की मौत, एक व्यक्ति जिंदा मिला, गृहमंत्री बोले- शवों को निकालने का काम लगभग पूरा

Air India plane crash : अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा ने कहा है कि इस विमान में कुल मिलाकर देश और विदेश के 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे। इसमें से 1 यात्री के बचने का अच्छा समाचार मिला है। मैं उनको मिलकर आया हूं। मृत्यु का आकड़ा DNA परीक्षण और यात्रियों की पहचान के बाद ही अधिकृत रूप से जारी होगा। घटना के तुरंत बार गुजरात सरकार ने आपदा प्रबंधन की सारी इकाइयों को अलर्ट करते हुए मिलकर राहत बचाव का कार्य चालू किया। विमान में सवा लाख लीटर ईंधन था। जिससे तापमान इतना ऊंचा हो गया कि किसी को बचाने का मौका ही नहीं मिला। सभी यात्रियों के शव को निकालने का काम लगभग पूरा हो चुका है। जितने यात्रियों के परिजन पहुंच गए हैं उनका DNA लेने का काम भी 2-3 घंटे में पूरा हो जाएगा। जिनके परिजन विदेश में हैं उनको सूचित कर दिया गया है।”
हमदाबाद विमान दुर्घटना: एक व्यक्ति जिंदा मिला, गृहमंत्री ने की मुलाकात
अहमदाबाद में एयर इंडिया के प्लेन क्रैश में अभी तक प्लेन क्रैश के बाद एक यात्री के जीवित बचने की जानकारी सामने आई है। हादसे के बाद अहमदाबाद पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पहले घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल में विमान क्रैश में इकलौते बचे यात्री से मुलाकात की।