PoliticsFeatured

रेखा गुप्ता को CM चुने जाने पर AAP नेता केजरीवाल ने कही बड़ी बात

रेखा गुप्ता 20 फरवरी को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी

दिल्ली में बुधवार शाम हुई भाजपा (BJP) विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) के नाम पर मुहर लगी है। रेखा गुप्ता 20 फरवरी को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री पद के लिए चुने जाने पर आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (AAP leader Kejriwal) तथा कार्यवाहक सीएम अतिशी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “रेखा गुप्ता जी को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर बहुत-बहुत बधाई। मुझे उम्मीद है कि वह दिल्ली की जनता से किए गए सभी वादे पूरे करेंगी। हम दिल्ली के लोगों के विकास और कल्याण के लिए उनके हर काम में उनका साथ देंगे।”

इसे भी पढ़ें : भाजपा ने रेखा गुप्ता को सौंपी दिल्ली की कमान, कल लेंगी CM पद की शपथ

रेखा गुप्ता के दिल्ली की मुख्यमंत्री चुने जाने पर AAP नेता अतिशी ने कहा, “मैं रेखा गुप्ता को बहुत-बहुत बधाई देना चाहूंगी और मैं उम्मीद करती हूं कि जो वादे भाजपा ने दिल्ली की जनता से किए हैं उन वादों को वे जरूर पूरा करेंगी। मैं रेखा गुप्ता को AAP की ओर से यह भी कहना चाहूंगी कि दिल्ली के विकास के लिए उन्हें AAP से कोई भी मदद या समर्थन चाहिए हो तो वह उन्हें जरूर मिलेगा।”

उन्होंने आगे कहा, “रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं… यह बहुत अच्छी बात है कि महिलाओं को राजनीति में प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिल रहा है… ये देश की महिलाओं के लिए खुशी की बात है…”

Related Articles

Back to top button