State News

छत्तीसगढ़ : टोनही के शक में फिर हुई पांच लोगों की हत्या

मामला कोंटा के मुरलीगुड़ा कैंप के पास इटकल गांव का है

रायपुर, 15 सितम्बर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में टोनही यानी जादू- टोने के शक पर हत्या करने का मामला फिर सामने आया है। रविवार को सुकमा जिले में जादू-टोने के शक में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई। इनमें 3 महिला और 2 पुरुष शामिल हैं।

मामला कोंटा के मुरलीगुड़ा कैंप के पास इटकल गांव का है। बताया गया है कि इसी गांव के रहने वालों कुछ लोगों को पारिवारिक रूप से कुछ नुकसान हो रहा था। उन्हें शक था कि गांव का एक परिवार उनके ऊपर जादू-टोना कर रहा है।

इसी बीच रविवार को गांव के 5 लोग उस परिवार के घर में घुस गए। इसके बाद 3 महिलाओं समेत कुल 5 लोगों पर लाठी-डंडे से वार करने लगे। बेरहमी से पिटाई के चलते पांचों लोगों (मौसम कन्ना, उम्र 60 साल, मौसम बुच्चा, उम्र 34 साल, मौसम बिरी, पति मौसम कन्ना, मौसम अरजो, उम्र 32 साल, करका लच्छी, उम्र 43 साल) ने दम तोड़ दिया।

आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सभी आरोपियों (सवलम कन्ना, उम्र 21 साल, सवलम लच्छा, कारम सत्यम, उम्र 35 साल, कुंजाम मुकेश, उम्र 28 साल, पोड़ियाम एंका) को पुलिस ने मौके से ही पकड़ लिया।

4 दिन पहले 4 लोगों की हुई थी हत्या

4 दिन पहले बलौदाबाजार में भी जादू-टोने के शक में ऐसी ही वारदात को अंजाम दिया गया था। वहां भी एक ही परिवार के 4 लोगों का हथौड़े से सिर कुचल दिया गया। मृतकों में दो बहनें, भाई और एक साल का एक बच्चा शामिल थे। सभी के शव गुरुवार रात को एक मकान में मिले। इस मामले में भी पुलिस ने गांव के ही 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। छत्तीसगढ़ में टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम 2005 है। टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम 2005 है। इसमें 3 से 5 साल की सजा होती है। टोनही कहने पर ही कार्रवाई का प्रावधान है।

Source : Bhaskar

Related Articles

Back to top button