Election 2025Featured

यौन शोषण के आरोपी बृजभूषण शरण सिंह का भाजपा ने टिकट काटा, बेटे को बनाया उम्मीदवार

उत्तर प्रदेश की रायबरेली और कैसरगंज सीट से उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है

नई दिल्ली, 02 मई। भाजपा (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति ने लोकसभा चुनाव 2024 हेतु अपनी 17वीं सूची जारी की है। इसमें उत्तर प्रदेश की रायबरेली और कैसरगंज सीट से उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।

इसे भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव : अमेठी सीट से राहुल गांधी का चुनाव लड़ना लगभग तय

महिला पहलवानों से यौन शोषण के आरोपी बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) का टिकट भाजपा ने काट दिया है। हालांकि उनके छोटे बेटे करण भूषण को भाजपा ने उनकी सीट कैसरगंज से टिकट दिया है। करण भूषण यूपी कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं। वह भारतीय कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष भी थे, लेकिन पिता के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद इन्होंने भी पद छोड़ दिया था। कैसरगंज में 3 मई नामांकन की आखिरी तारीख है।

इसे भी पढ़ें : अमित शाह द्वारा कोरबा को कठिन सीट बताने के दूसरे दिन CM साय डेरा डालने आ रहे

रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह को मैदान पर उतारा है। इस सीट से कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की चर्चा है।

Related Articles

Back to top button