Assembly Election 2026Featured
लोकसभा चुनाव : भाजपा ने आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील उज्ज्वल को मुंबई उत्तर मध्य से दी टिकट
इस सीट से बीजेपी की पूनम महाजन मौजूदा सांसद हैं
Lok Sabha elections : नई दिल्ली, 27 अप्रेल। भाजपा (BJP) ने 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के मामले में विशेष लोक अभियोजक उज्ज्वल निकम ( Lawyer Ujjwal Nikam) को मुंबई उत्तर मध्य से अपना उम्मीदवार बनाया है। मशहूर वकील उज्ज्वल निकम ने मुंबई हमले के दोषी आंतकी अजमल कसाब के खिलाफ केस लड़ा था और उसे फांसी दिलाई थी।
इस सीट से बीजेपी की पूनम महाजन मौजूदा सांसद हैं। पूनम भाजपा के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन की बेटी हैं।




