Assembly Election 2026Featured
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha elections) के लिए पांच उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। राजस्थान में कोटा से प्रहलाद गुंजाल, अजमेर से रामचन्द्र चौधरी और राजसमंद से सुदर्शन रावत चुनाव लडेंगे। पार्टी ने तमिलनाडु के तिरुनेलवेली से एडवोकेट सी रॉबर्ट ब्रूस को चुनाव मैदान में उतारा है।




