Election 2025Featured

लोकसभा चुनाव : कांग्रेस ने 39 नाम घोषित किए, भूपेश बघेल राजनांदगांव से लड़ेंगे, कोरबा से ज्योत्सना महंत को किया रिपीट

छत्तीसगढ़ की छह लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है

रायपुर, 08 मार्च। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में आयोजित ’केंद्रीय चुनाव समिति’ की बैठक में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections), 2024 के लिए 39 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं।

छत्तीसगढ़ की छह लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। राजनांदगांव से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उतारा गया है। कोरबा लोकसभा क्षेत्र से ज्योत्सना महंत को यथावत रखा गया है। जांजगीर चांपा से डा. शिवकुमार डहरिया, दुर्ग से राजेन्द्र साहू, रायपुर से विकास उपाध्याय और महासमुंद से पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को टिकट दी गई है। देखें सूची :

Related Articles

Back to top button