
रायपुर, 20 दिसम्बर। छत्तीसगढ़ के दिग्गज आदिवासी नेता नंदकुमार साय (Nandkumar Sai ) ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। साय आठ माह पहले ही भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्होंने भाजपा पर उनकी अनदेखी करने का आरोप लगया था।
कांग्रेस में आने के बाद नंदकुमार साय को सीएसआईडीसी का अध्यक्ष बनाया गया था। इधर, चुनाव में कांग्रेस के सत्ता से बाहर होने के बाद उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। कहा जा रहा है कि वे फिर से भाजपा में सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनकी चर्चा होना बताया गया है। साय लोकसभा और राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं।