Election 2023Featured

रमन सिंह के क्षेत्र में राहुल गरजे, कहा- हम किसानों का कर्जा माफ कर रहे हैं, मोदी ने उद्योगपतियों का किया

राजनांदगांव। राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कांग्रेस की चुनावी सभा को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने संबोधित किया। इस दौरान मंच पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित 5 विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी मोजूद रहे।

इस चुनावी सभा को संबोधित करने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी पहुंचे। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर भाजपा शासन काल का बकाया 2 वर्ष का बोनस किसानों को दिया जाएगा उन्होंने कहा कि हम किसानों का कर्ज माफ कर रहे हैं और केंद्र में बेठी मोदी सरकार ने साढ़े 14 लख रुपए उद्योगपतियों का माफ किया है।

इस चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हमने छत्तीसगढ़ की जनता से किसानों का कर्जा माफ का वादा किया था। जिसे पूरा किया है। हमने 2500 रूपये क्विंटल धान लेने का वादा किया था, उससे आगे निकलकर हमने धान खरीदा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हम इसी 3 हजार तक ले जाएंगे। रहुल गांधी ने कहा कि किसान न्याय योजना से किसान और मजदूरों को लाभ पहुंचा है। प्रदेश में दोबारा सरकार आने पर 7 हजार की जगह मजदूर किसानों को 10 हजार रूपये देंगे। यहां किसानी के क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव आया है।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा स्कूल और अस्पताल को प्राईवेटाईज कर रही है। जातिगत जनगणना की आवश्यकता को लेकर राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान कहा कि 90 आईएएस लोग हिन्दुस्तान की सरकार चलाते हैं, ये लोग योजना बनाते है निर्णय लेते है। इन अफसरों में भी आदिवासी दलित अफसरों की बराबर भागीदारी होनी चाहिए। इसलिए जाती जनगणना की जरूरत है। वहीं स्वास्थ बीमा योजना के तहत पांच लाख की राशि बढ़ाकर 10 लाख करने का वादा किया है।

Related Articles

Back to top button