Featured
जोगी कांग्रेस की आई तीसरी सूची, 5 उम्मीदवार और उतारे
5 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की है। 5 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं।
लोरमी से सागर सिंह बैस, मुंगेली से डॉक्टर सरिता भारद्वाज, सामरी से प्रभा बेला मरकाम, जांजगीर चांपा से रविन्द्र द्विवेदी और महासमुन्द से राशि महिलांग को टिकट दिया गया है। इसके पहले 16 और 11 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की जा चुकी है।



