State News
Trending

कोरबा : 105 फीट ऊंचा रावण सिर भी घुमाएगा और आंखे करेगा लाल

लाल मैदान का रावण अपनी ऊंचाई और अपने करतबों के लिए जाना जाता है

कोरबा, 24 अक्टूबर। दशहरा पर्व पर रावण दहन की परंपरा है। छत्तीसगढ़ में कुछेक स्थान ऐसे हैं जहां के रावण चर्चा में रहते हैं। यह स्थान है कोरबा जिले के हसदेव ताप विद्युत गृह आवासीय परिसर में स्थित लाल मैदान।

लाल मैदान का रावण अपनी ऊंचाई और अपने करतबों के लिए जाना जाता है। मंगलवार की रात 8.30 बजे रावण का दहन होगा। लाल मैदान के रावण की ऊंचाई 105 फीट है। खास बात यह है कि रावण का यह पुतला सिर घुमाता है, मुंह से धुंआ निकलता है और इसकी आंखे लाल होती हैं। लाल मैदान के दशहरा उत्सव में आतिशबाजी खास आर्कषण का केन्द्र होती है। यहां के रावण दहन को देखने के लिए लोग दूर- दूर से आते हैं। हसदेव ताप विद्युत गृह के कर्मचारियों द्वारा रावण तैयार किया जाता है।

Related Articles

Back to top button