National NewsFeatured

​दिल्ली के 6 मंजिला होटल में लगी आग, अब तक 21 लोगों की मौत, ज्यादातर विदेशी, 40 को बचाया

अब तक कुल 40 लोगों का सफल रेस्क्यू किया गया है

नई दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह छह मंजिला फ्लरिश स्टे (Flourish Stay / Micasa Inn) नाम के होटल में सुबह करीब 8.50 बजे अचानक भीषण आग लग गई।

इस अग्निकांड में 21 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में ज्यादातर विदेशी नागरिक बताए जा रहे हैं, जो सेंट्रल एशिया और अफ्रीकी देशों से ताल्लुक रखते हैं। ​कई घायलों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

हादसे का मंजर इतना खौफनाक था कि जान बचाने के लिए कुछ लोग जलती हुई इमारत की तीसरी और चौथी मंजिल से नीचे कूदते नजर आए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें बचाने के लिए जमीन पर गद्दे भी बिछाए थे।

​दिल्ली फायर सर्विस और स्थानीय लोगों की मदद से अब तक कुल 40 लोगों का सफल रेस्क्यू किया गया है। बेसमेंट से भी 6 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

​बताया गया है कि आग होटल के रेस्टोरेंट से शुरू होकर ऊपरी मंजिलों के कमरों और बेसमेंट तक फैल गई थी। फिलहाल होटल में आग किस वजह से लगी, इसके सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें जांच में जुटी हैं।

Related Articles

Back to top button