News Feed

कोरबा में भाजपा को झटका, अशोक चावलानी के भाई ने जयसिंह के समक्ष कांग्रेस का दामन थामा

कोरबा, 02 नवम्बर। कोरबा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को झटका लगा है। भाजपा उम्मीदवार लखनलाल देवांगन के चुनाव संचालक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष, पार्टी के राज्य कार्यसमिति सदस्य अशोक चावलानी के भाई अनिल चावलानी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

गुरुवार को अनिल चावलानी ने कांग्रेस उम्मीदवार जयसिंह अग्रवाल के समक्ष पार्टी की सदस्यता ली। अनिल चावलानी ने कहा कि वे जयसिंह अग्रवाल के कामकाज से प्रभावित होकर कांग्रेस में प्रवेश लिया है।

Related Articles

Back to top button