Election 2023Featured
राजस्थान विधानसभा चुनाव: कांग्रेस का घोषणा पत्र- 2 जारी, 4 लाख नई सरकारी नौकरियों का वादा, महिलाओं पर फोकस
किसानों के लिए एमएसपी हेतु कानून बनेगा

राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election) के लिए कांग्रेस ने आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस चुनावी घोषणा पत्र में कांग्रेस ने कई बड़े ऐलान किए हैं। घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस की ओर से जो 7 गारंटी दी गई हैं वे उनकी प्राथमिकता रहेंगी। आपको बता दें, कांग्रेस ने राजस्थान में 10 लाख रोजगार देने का वादा किया है। इसके अलावा चार लाख नई सरकारी नौकरियां देने की बात कही गई है। कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में महिलाओं का खास ध्यान रखा है।
- युवाओं के लिए 10 लाख नए रोजगार सृजित किए जाएंगे।
- चार लाख नई सरकारी नौकरियां दी जाएगी।
- महिलाओं की सुरक्षा के लिए सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे।
- परिवहन में जारी यात्रा किराए में छूट के अतिरिक्त फ्री मासिक कूपन जारी होंगे।
- महिला सुरक्षा हेतु प्रहरियों की नियुक्ति होगी।
- किसानों के लिए एमएसपी हेतु कानून बनेगा।
- दो लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त कर्ज दिया जाएगा।
- श्रमिकों के लिए मनरेगा में रोजगार की अवधि बढ़ाकर 150 दिन होगी।
- इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में रोजगार की अवधि बढ़ाकर होगी 150 दिन।
- ऑटो व टेक्सी ड्राइवर को गिग वर्कर्स अधिनियम में शामिल किया जाएगा।\
- चिकित्सा क्षेत्र में चिरंजीवी स्वास्थ्य सुरक्षा बीमा की राशि 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपए होगी।
- निः संतान दंपति हेतु आईवीएफ नेशनल पैकेज चिरंजीवी में शामिल होगा।