
कोरबा, 16 दिसम्बर। सत्ता से बाहर होने के साथ ही कांग्रेस से इस्तीफा देने का सिलसिला शुरू हो चुका है। अब पूर्व विधायक मोहित राम केरकेट्टा (Mohit Ram Kerketta) ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। श्री केरकेट्टा कोरबा जिले की पाली- तानाखार विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। 2023 के चुनाव में पार्टी ने उनकी टिकट काट दी थी।
पाली- तानाखार से कांग्रेस महिला प्रत्याशी को मैदान पर उतारा था, लेकिन हार का समाना करना पड़ा। मोहित राम पर भीतरघात के आरोप लग रहे थे। चुनाव के पहले वे पैसों के लेनदेन को लेकर भी चर्चा में आए थे।
मोहित राम 2018 के चुनाव से कुछ दिनों पहले की कांग्रेस में आए थे और उन्हें पाली- तानाखार से उम्मीदवार बना दिया गया था। उन्होंने अपने इस्तीफे में पार्टी छोड़ने का कोई कारण नहीं लिखा है।