Assembly Election 2026Featured
लोकसभा चुनाव : ECI की प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी, वोटर्स की दी जानकारी, देखें आंकड़ें :

Lok Sabha Elections : नई दिल्ली, 16 मार्च। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रेस वार्ता की जा रही है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार सहित नवनियुक्त दोनों चुनाव आयुक्त भी साथ हैं। वार्ता में मतदाताओं के आंकड़े प्रस्तुत किए हैं, जो इस प्रकार हैं :
मतदाता डेटा
- कुल वोटर्स – 96 करोड़ 88 लाख 21 हजार 926
- पुरुष – 49 करोड़ 72 लाख 31 हजार 994
- महिला – 47 करोड़ 15 लाख 41 हजार 888
- ट्रांसजेंडर – 48 हजार 44
- दिव्यांग – 88 लाख 35 हजार 449
- जनसंख्या में मतदाता प्रतिशत – 66.76%
- मतदाता लिंगानुपात – 948
- 18 से 19 साल के मतदाता – 1 करोड़ 84 लाख 81 हजार 610
- 20 से 29 साल के मतदाता – 19 करोड़ 74 लाख 37 हजार 610
- 80+ उम्र के मतदाता – 1 करोड़ 85 लाख 92 हजार 918
- 100+ उम्र के मतदाता – 2 लाख 38 हजार 791



