EducationFeatured

कोरबा : स्काउट्स गाइड्स ने हसदेव नदी किनारे किया पौधरोपण

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय पौधरोपण कार्यक्रम, सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कहा- पौधों का रोपण नेक कार्य

Scouts and Guides : कोरबा, 07 जुलाई। सोमवार को जिले में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा जिला एवं ब्लॉक स्तरीय पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय स्तर पर भी स्काउट, गाइड इकाइयों द्वारा पौधों का रोपण किया गया।

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान के तहत जिला स्तरीय पौधरोपण कार्यक्रम दर्री, रूमगरा क्षेत्र में हसदेव नदी के किनारे किया गया। कार्यक्रम को शिव फाउंडेशन, रूमगरा द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

पौधरोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिक निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि पौधों का रोपण एक नेक कार्य है। कोरबा के औद्योगिक परिवेश के लिए तो यह नितांत आवश्यक है। इससे प्रदूषण भी नियंत्रित होता है। सभापति ने कहा कि जिले की स्काउट गाइड की टीम रचनात्मक और सामाजिक सरोकार के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही है।

विशिष्ट अतिथि वार्ड क्रमांक 42 के पार्षद सत्येन्द्र दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान पूरे देश में चल रहा है। आज का कार्यक्रम भी इसी अभियान का एक अंग है। वार्ड क्रमांक 47 की पार्षद सीमा बाई कंवर ने भी अपनी बात रखी।

जिला मुख्य आयुक्त मोहम्मद सादिक शेख ने बताया कि 7 जुलाई को राज्य मुख्य आयुक्त डा. सोमनाथ यादव के आह्वान पर कोरबा सहित छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में पौधरोपण किया गया है। यह कार्य निरंतर जारी रहेगा।

हसदेव नदी किनारे जामुन, आम, आंवला, नीम, पीपल आदि प्रजातियों के सौ की संख्या में पौधे रोपे गए। रोपे गए पौधों को सुरक्षित करने ट्री गार्ड भी लगाया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन डीओसी (स्काउट) डीगम्बर सिंह कौशिक ने किया तथा आभार डीओसी (गाइड) उत्तरा मानिकपुरी ने व्यक्त किया।

पौधरोपण कार्यक्रम में जिला आयुक्त (गाइड) डा. फरहाना अली, प्राचार्य द्वय बीएस पैकरा, जयश्री महुलीकर, आशिफ अली, डीटीसी (गाइड) गनेशी सोनकर, जिला सचिव भरत सिंह वर्मा सहित पूर्णिमा भट्टाचार्य, नमिता कड़वे, राजीव साहू, संतोषी पटेल, जेम्स कश्यप, जगन्नाथ सिंह नेताम, पप्पू चन्द्रा, ममता सोनवानी, सहित शिव फाउंडेशन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह क्षत्रिय, उपाध्यक्ष कन्हैया यादव, सचिव रविकांत वैष्णव, सहसचिव गौतम सारथी, कोषाध्यक्ष विजय कश्यप, सह कोषाध्यक्ष सुनील मौर्या, संतोष बहादुर सोनी, अजय कुमार धीवर, दीपक कुमार शर्मा, नरेश श्रीवास, बजरंग बहादुर सोनी की उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button