कोरबा : पुलिस ने गुलाब की पंखुड़ियां बरसा प्रशांति वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के साथ मनाई होली
सर्वमंगला पुलिस चौकी के पूर स्टॉफ ने बुजुर्गों के साथ लंच भी किया

Korba Police : कोरबा, 15 मार्च। 14 मार्च को कानून व्यवस्था संभालने के बाद दूसरे दिवस पुलिस ने होली मनाई। इधर, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के शहरी क्षेत्र में स्थित सर्वमंगला चौकी की पुलिस ने अपनी होली बुजुर्गों के बीच अनोखे अंदाज में मनाई।
इसे भी पढ़ें : कोरबा : तेज रफ्तार कार से टकराई बाइक, तीन दोस्तों की हुई मौत, होली के दूसरे दिन पसरा मातम
शनिवार को नवदृष्टि प्रशांति वृद्धाश्रम (Navdrishti Prashanti Vridhaashram) में सर्वमंगला पुलिस चौकी के प्रभारी एसएसआई विभव तिवारी अपने स्टॉफ के साथ पहुंचे। विभव तिवारी और उनके सहकर्मियों ने रंगों से नहीं बल्कि फूलों की पंखुड़ियों से बुजुर्गों के साथ होली खेली। बुजुर्गों पर फूल बरसाए गए और उनका आर्शीवाद लिया गया।
इसे भी पढ़ें : निगम कोरबा : मेयर इन काउंसिल का गठन, जानें किस पार्षद को कौन सा विभाग मिला
सर्वमंगला पुलिस चौकी के पूर स्टॉफ ने बुजुर्गों के साथ लंच भी किया। दोपहर के भोजन की व्यवस्था भी पुलिस ने की थी। इसके पहले वृद्धाश्रम के केअरटेकर वीरू यादव ने पुलिस का अभिवादन किया। गौरतलब है एसएसआई विभव तिवारी समय- समय पर वृद्धाश्रम को सहयोग प्रदान करते हैं।
बगैर अनुदान 20 साल से कर रहे संचालन
नवदृष्टि समाजसेवी संस्था द्वारा प्रशांति वृद्धाश्रम का संचालन 20 वर्षों से किया जा रहा है। प्रशांति वृद्धाश्रम छग शासन के समाज कल्याण विभाग के अधीन है। खास बात यह है कि नवदृष्टि समाजसेवी संस्था द्वारा वृद्धाश्रम के संचालन के लिए किसी भी प्रकार का शासकीय अथवा गैर शासकीय अनुदान प्राप्त नहीं किया जाता है। संस्था अपने स्रोत तथा समय- समय पर मिलने वाले जनसहयोग से वृद्धाश्रम का संचालन करती है। वर्तमान में आश्रम में 22 महिला, पुरुष वरिष्ठ नागरिक निवासरत हैं। 60 वर्ष से अधिक आयु और जरूरतमंद बुजुर्गों की यहां निःशुल्क भर्ती की जाती हैं। भोजन सहित अन्य सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की जाती हैं।