Assembly Election 2026Featured
छत्तीसगढ : CM विष्णु देव साय की 29 को कोरबा लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा
कोरबा, 28 अप्रेल। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Deo Sai) 29 अप्रेल को बलरामपुर, कोरबा एवं मुंगेली जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा लेंगे।
मुख्यमंत्री बलरामपुर के रामानुजगंज में दोहर 12 से एक बजे तक जनसभा में सम्मिलित होंगे। दोपहर 1.05 बजे वे हेलीकाप्टर से कोरबा जिले के करतला के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री करतला स्थित मंडी मैदान पर दोपहर 2 बजे पार्टी की प्रत्याशी डा. सरोज पाण्डेय के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा 3 बजे तक चलेगी। मुख्यमंत्री श्री साय करतला में 15 मिनट विश्राम भी करेंगे।
3.20 बजे ग्राम रोहरा, विकासखंड बिल्हा, जिला मुंगेली के लिए वे रवानगी लेंगे। यहां पर 4 से 5 बजे की जनसभा आयोजित की गई है। 5.10 बजे रायपुर केक लिए प्रस्थान करेंगे।



