PoliticsFeatured

छत्तीसगढ़ भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ : शहनवाज खान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए

शिक्षा प्रकोष्ठ संगठन का एक महत्तवपूर्ण अंग है

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी शिक्षा प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh BJP Education Cell) की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।

भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ की प्रदेश कार्यकारिणी में कोरबा के युवा नेता शहनवाज खान को स्थान दिया गया है। शहनवाज खान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं।

शिक्षा प्रकोष्ठ संगठन का एक महत्तवपूर्ण अंग है। इसके माध्यम से शैक्षणिक क्षेत्र की गतिविधियों का क्रियान्वयन और युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ना है।

शहनवाज खान लंबे समय से सक्रिय कार्यकर्ता के तौर पर भाजपा से जुड़े हुए हैं। इसके पूर्व भी उन्होंने अल्पसंख्यक मोर्चा सहित अन्य कई जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है।

भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ की प्रदेश कार्यकारिणी में शहनवाज खान को सम्मिलित किए जाने पर खासकर कोरबा जिले के संगठन के लोगों ने बधाई दी है।

 

Related Articles

Back to top button