News Feed
CG Assembly Election : जोगी कांग्रेस ने कोरबा सीट से रज्जाक अली को थमाई टिकट

रायपुर, 29 अक्टूबर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने चार और विधानसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है। पार्टी ने कोरबा विधानसभा क्षेत्र से रज्जाक अली को उम्मीदवार बनाया है। कोरबा सीट से बतौर कांग्रेस उम्मीदवार राज्य के राजस्व मंत्री मैदान पर हैं। कोरबा जिले की कटघोरा सीट से सपुरन कुलदीप को टिकट दी गई है। इस सीट से अमित जोगी के चुनाव लड़ने की चर्चा थी।
इसी तरह खल्लारी से रेख राम बाघ एवं बेमेतरा से बहल सिंह वर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है। जेसीसी द्वारा बिंद्रानवागढ़ में गोडवाना गणतंत्र पार्टी के उम्मीदवार टीकम नागवंशी तथा डौंडीलोहारा से हमर राज पार्टी के प्रत्याशी गिरवर सिंह ठाकुर को सैधांतिक समर्थन देने की घोषणा की है।



