ChhattisgarhFeatured

छत्तीसगढ में मंत्रिमंडल विस्तार, क्या राजेश अग्रवाल का नाम अडानी समूह ने बढ़ाया

अम्बिकापुर, 19 अगस्त। छत्तीसगढ़ में साय मंत्रिमंडल का बुधवार को विस्तार होने जा रहा है। नए मंत्री के तौर पर राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) का नाम सामने आ रहा है। बताया जा रहा है यह नाम अडानी समूह की ओर सुझाया गया है।

बुधवार की सुबह साढ़े 10 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होने जा रहा है। बताया गया है कि इस समारोह में तीन नए मंत्री शपथ लेंगे। नए मंत्रियों के रूप में दुर्ग से गजेन्द्र यादव, अम्बिकापुर से राजेश अग्रवाल और आरंग से गुरु खुशवंत सिंह साहेब का नाम प्रमुखता से उभरा है।

इधर, सरगुजा क्षेत्र में चर्चा है कि मंत्री बनाने के लिए विधायक राजेश अग्रवाल का नाम अडानी समूह ने आगे बढ़ाया है। यहां बताना होगा कि सरगुजा क्षेत्र में अडानी समूह की कोल माइंस सहित अन्य करोबारी गतिविधियां हैं। इस वजह से इस चर्चा को और बल मिल रहा है। हालांकि अभी तक अधिकारिक तौर पर नए मंत्री के लिए किसी का नाम नहीं आया है। बुधवार को सुबह इसका पता चल सकेगा।

Related Articles

Back to top button