Assembly Election 2026Featured
बंगाल विधानसभा चुनाव : भाजपा की दूसरी सूची, रूपा गांगुली का उतारा, सुवेंदु अधिकारी के छोटे भाई को भी टिकट
पार्टी ने इसमें कुल 111 कैंडिडेट घोषित किए हैं

Bengal Assembly Elections : भाजपा (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इसमें कुल 111 कैंडिडेट घोषित किए हैं। बीजेपी ने नोआपाड़ा से पूर्व सांसद अर्जुन सिंह और सोनारपुर दक्षिण से पूर्व राज्यसभा सांसद रूपा गांगुली को उम्मीदवार बनाया है।
बीजेपी ने राज्य विधानसभा में नेता विपक्ष सुवेंदु अधिकारी के छोटे भाई को भी टिकट दिया है। बीजेपी ने हिंगलगज से रेखा पात्रा उम्मीदवार बनाया है। इतना ही नहीं चोपड़ा से शंकर अधिकारी और टॉलीगंज से पापिया अधिकारी को कैंडिडेट बनाया गया है।










